फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के बाद तिहाड़ प्रशासन पर बरसीं किरण बेदी

Mon, 11 Mar 2013 02:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह की कथित आत्महत्या के बाद तिहाड़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन


गृहमंत्रालय ने इस मामले में जेल अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है। गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा है, 'तिहाड़ जेल प्रशासन ने राम सिंह की आत्महत्या की जांच के आदेश दे दिए हैं। हम भी इस मामले पर नजर रखे हुए हैं।'

सामाजिक कार्यकर्ता और तिहाड़ जेल की प्रभारी रह चुकीं किरण बेदी ने ट्विटर पर तिहाड़ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है, 'राम सिंह की आत्महत्या के मामले में हो रही जांच से ये सामने आ जाएगा कि उसे तिहाड़ में कैसी निगरानी में रखा गया था।'
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने ट्विटर पर कहा है, 'राम सिंह की आत्महत्या से तिहाड़ प्रशासन की कार्यप्रणाली शक के घेरे में आ गई है। जेल प्रशासन विचाराधीन कैदी को सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाया, ये बहुत ही आश्चर्यजनक है।' उन्होंने इस मामले में जांच मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, राम सिंह के वकील वीके आनंद ने ट्विटर पर कहा है कि राम सिंह मानसिक रूप से परेशान था लेकिन वह तनाव में नहीं था। उन्होंने आत्महत्या के पीछे साजिश होने की आशंका जाहिर की है।

गौरतलब है कि दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह ने सोमवार को तड़के तिहाड़ जेल में फांसी लगा ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें