श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास के अध्यक्ष जन्मेजय शरण महाराज ने कहा कि 2017 तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा सहित 17 पक्षकारों से समझौते की बात चल रही है।
इनमें से 15 ने सहमति दे दी है। बताया कि 2015 के अंत तक मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। सीतामढ़ी के बनकट गांव में श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास के सदस्य संतोष मिश्रा के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को आए न्यास के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा, रामलला समिति, हिंदू महासभा सहित 17 पक्षों के बीच समझौते की बात हुई।
मंदिर निर्माण को लेकर 80 फीसदी बात बन गई है। सभी लोग अदालत का चक्कर छोड़कर शांति से मामले का निपटारा चाहते हैं।