अरविंद केजरीवाल से तुलना किए जाने से आहत राखी सावंत ने कांग्रेस महाचसचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानी का मुकदमा करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह सठिया गए हैं और अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं। एक बयान में राखी सावंत ने कहा है कि अगर मुझे छेड़ने की कोशिश की जाएगी जो मैं छोड़ूंगी नहीं।
उन्होंने कहा है कि केजरीवाल से उनकी तुलना करना गलत है। दिग्विजय सिंह को ऐसा नहीं करना चाहिए था। वह इस मामले में दिग्विजय सिंह पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी। राखी ने कांग्रेस महासचिव को नसीहत देते हुए कहा है कि वह अपना काम करें, भाषणबाजी नहीं।
उन्होंने कहा है कि मैं देश के लिए जो करती हूं, चुपचाप और दिल से करती हूं। मैं निजी स्वार्थ के लिए भाषणबाजी नहीं करती और न ही किसी के घर में बिजली के तार लगाकर कानून हाथ में लेती हूं। मेरी तुलना केजरीवाल से करने पर मुझे दुख हुआ है।