फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत खराब है लेकिन नहीं हूं वेटिंलेटर परः ठाकरे

Mon, 12 Nov 2012 02:33 PM IST
मुंबई/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कहा है कि उनकी तबीयत खराब है लेकिन इतनी ज्यादा खराब नहीं है कि उन्हें वेंटिलेटर पर रहना पडे़। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में छपे संपादकीय में ठाकरे ने लिखा है कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं पूरी तरह थक नहीं गया हूं। लेकिन मैं वेटिलेटर पर नहीं हूं।
विज्ञापन


86 वर्षीय ठाकरे पिछले कुछ समय से श्वसन संबंधी तकलीफ एवं वृद्धावस्था से जुडी अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने दशहरे के दौरान आयोजित पार्टी की रैली में मैंने सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि मेरी तबीयत अब ठीक नहीं रहती है।

ठाकरे ने बताया कि हाल ही में एंजियोप्लास्टी सर्जरी कराने वाले उनके पुत्र उद्धव ठाकरे भी परिवार के अन्य सदस्यों की तरह उनकी देखभाल कर रहे हैं। राज ठाकरे भी नियमित रूप से उनका हालचाल पूछने आते हैं। कल पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी उनका हालचाल पूछने आयीं थीं। उन्होंने कहा कि मैं पहले की तरह ही समाचार पत्र पढ़ रहा हूं लेकिन अब टेलीफोन पर बात नहीं करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें