फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनपढ़' राखी सावंत की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 02 Apr 2014 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव का मौसम हो और ग्लैमर का तड़का न लगे, ऐसा हो नहीं सकता। हर राजनीतिक दल में ग्लैमर छिड़कते सितारे मिल जाएंगे, प्रचार में उन्हें देखने वालों की भीड़ जुट जाएगी और वादों की झड़ी लगाने वाला वो अंदाज भी दिख जाएगा, जो नेताओं से जोड़कर देखा जाता है।
विज्ञापन


लेकिन इन सभी कलाकारों के बीच एक ऐसी कलाकार है, जो इन सभी से अलग है। आइटम गर्ल राखी सावंत, जो इन लोकसभा चुनावों में ताल ठोक रही हैं। इससे पहले वो भाजपा के पाले में जाकर नरेंद्र मोदी की तारीफ कर आई हैं।

शायद वहां बात नहीं बनी और उन्होंने राष्ट्रीय आम पार्टी बनाकर अपने बूते चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसी सिलसिले में खुद से जुड़ी उन्होंने कुछ ऐसी जानकारियां दी हैं, जिन्हें सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।
विज्ञापन

मुकाबला मुंबई के दिग्गजों से

राखी सावंत मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा क्षेत्र से मुकाबले में उतरी हैं और उनके सामने कांग्रेस के गुरुदास कामत और शिवसेना के गजानन किर्तीकर जैसे दिग्गज होंगे।

आइटम गर्ल राखी ने जो ब्योरा सामने रखा है, उसमें उन्होंने बताया कि आईपीसी के तहत उनके खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात वाली धाराओं में मामला दर्ज है।

राखी से जब नामांकन दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता भरने के लिए कहा गया, तो उन्होंने उस खाने में 'अशिक्षित' लिखा। यह बात भी खूब चौंकाती है, क्योंकि इसका अंदाजा कम ही लोगों को होगा।

15 करोड़ की संपत्ति हैं राखी के पास

बॉलीवुड स्टार राखी सावंत के मुताबिक वो पढ़ी-लिखी नहीं हैं और उनकी कुल संपत्ति 14.69 करोड़ रुपए है। 36 वर्षीय राखी सावंत के पास 11.12 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति और 3.57 करोड़ की चल संपत्ति है।

राष्ट्रीय आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के पास 96,427 नकदी और 39.13 लाख रुपए का फिक्‍स्ड डिपॉजिट है। अभिनेत्री ने बॉन्ड और शेयरों में 61.26 लाख रुपए निवेश किए हैं।

इसके अलावा उनके पास 2.12 करोड़ रुपए की इंश्योरेंस और पोस्टल सेविंग्स हैं। उनके पास फोर्ड एंडेवर कार है, जिसकी कीमत 21 लाख रुपए है। साथ ही 7.55 लाख रुपए की ज्वैलरी भी है।

आम आदमी पार्टी पर हमला

अगर उनकी अचल संपत्ति की बात करें, तो उनके पास मुंबई में एक आवासीय फ्लैट और दफ्तर हैं। फ्लैट करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का खरीदा गया था और अब इसकी मार्केट वैल्यू 11 करोड़ के पार है।

राखी सावंत का कहना है कि उनके पास 2.52 करोड़ रुपए की देनदारी है। और इसमें 72.5 लाख की इनकम टैक्स देनदारी बकाया है। राखी सावंत के पास भले 15 करोड़ की संपत्ति हो, लेकिन वो बात इन दिनों आम आदमी की कर रही हैं।

इसके अलावा वो आम आदमी पार्टी पर भी हमला करती रही हैं। उनका कहना है कि वो अरविंद केजरीवाल से ज्यादा बेहतर तरीके से सरकार दिखाकर चला सकती हैं।
विज्ञापन

'आम लोगों के लिए काम करना चाहती हूं'

आम आदमी पार्टी की तर्ज पर राष्ट्रीय आम पार्टी लॉन्च करने करने वाली राखी सावंत का कहना है कि वो सांसदों को नींद से जगाने के लिए राजनीति में शामिल हो रही हैं।

राखी के मुताबिक उनका फोकस लोगों की दिक्कतें सुलझाने पर रहेगा, क्योंकि जनता उन पर काफी भरोसा करती है। उनके मुताबिक नेता सोये हुए हैं और जनता बेहाल है।

मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर 24 अप्रैल को चुनाव होने हैं। इसमें मुंबई नॉर्थ वेस्ट पर सभी की निगाहें रहेंगी, क्यों‌कि राखी सावंत की आमद ने मामला दिलचस्प बना दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें