फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक फायरमैन के परिवार को 15 लाख देंगे राकेश रोशन

Tue, 22 Jul 2014 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के अंधेरी स्थित लोटस पार्क में लगी आग में अपनी जान गंवाने वाले फायरमैन नितिन इवालेकर के परिजनों को सहयोग के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर राकेश रोशन आगे आए हैं।
विज्ञापन


नितिन इवालेकर लोटस पार्क में लगी भीषण आग में फंसे लोगों की जान बचाने में अपनी जान गंवा बैठे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो छोटी-छोटी बेटियां भी हैं।

लोटस पार्क में राकेश रोशन के पांच फ्लोर हैं। उन्होंने बताया कि बहादुर फायरमैन के परिवार का हम सभी सहयोग करेंगे और जल्दी ही उनके परिवार को 15 लाख रुपए का चेक देंगे। राकेश रोशन के इस फैसले में बिल्डिंग के दूसरे मालिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

18 जुलाई को लगी थी आग

बता दें कि जिस बिल्डिंग में आग लगी उसके पांच फ्लोर के मालिक राकेश रोशन हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को इस मुद्दे पर एक बिल्डिंग के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर बैठक की गई।

जिसमें ये तय किया गया कि मृतक अग्निशमन कर्मी के परिवार की मदद करेंगे। वो जल्दी ही उनके परिवार को 15 लाख रुपए का चेक देंगे।

लोटस बिजनेस पार्क में 18 जुलाई को अचानक आग लग गई थी। इसी आग को बुझाते हुए नितिन इवालेकर नाम के फायरमैन की मौत हो गई थी और करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए थे।

इस बिल्डिंग में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के काफी बड़े ऑफिस हैं। इस आग में बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा। आग में सबसे ज्यादा नुकसान राकेश रोशन के ऑफिस को हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें