फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हालात बदलें तभी होगी पाक से बात'

Thu, 11 Sep 2014 10:03 PM IST
एजेंसी/भुज (गुजरात)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अगर पाकिस्तान उचित प्रतिक्रिया दे तो उसके साथ ठप पड़ी वार्ता शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


पड़ोसी देश के साथ वार्ता शुरू करने की संभावना के बारे में पूछे गए एक सवाल पर राजनाथ ने कहा कि भारत पाकिस्तान से संबंध सुधारना चाहता है।

सीमा पोस्ट की स्थिति की समीक्षा करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां आए गृहमंत्री ने कहा कि पड़ोसी पड़ोसी होता है। दोस्त बदले जा सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं। हम भी चाहते हैं कि पड़ोसी देशों के साथ हमारा संबंध बेहतर हो। अगर हालात कुछ बदलते हैं तो पाकिस्तान से बातचीत की जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान के मुद्दे पर बोले राजनाथ

कुछ ही दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी संकेत दिया था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के दरवाजे खोले जा सकते हैं।

उन्होंने कहा था कि कूटनीति में पूर्ण विराम नहीं होता। इसमें अर्ध विराम और विराम होता है। और अंत में लोगों को आगे बढ़ना पड़ता है।

गौरतलब है कि पिछले माह नई दिल्ली में कश्मीरी अलगाववादियों से पाकिस्तानी उच्चायुक्त के मिलने के कारण भारत ने पड़ोसी देश के साथ प्रस्तावित विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें