फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे पर राजनाथ और पीएमओ ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह उनके बेटे पर लगाए जा रहे आरोपों से काफी आहत हैं। गृह मंत्री का कहना है कि उनके बेटे पंकज सिंह के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने इस मसले को भारतीय जनता पार्टी और आएसएस के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा है। इकॉनामिक टाइम्स की खबर के मुताबिक राजनाथ सिंह का इस मामले को पार्टी और संघ लीडरशिप के सामने उठाना, मोदी सरकार के अंदर चल रही उठापटक को उजागर करता है।

ईटी की खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि यह सत्ता के लिए पार्टी में संग्राम है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों से दिल्ली के सियासी गलियारे में यह चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खराब राजनीतिक आचरण के मामले में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को काफी डांटा था।
विज्ञापन


इसके चलते राजनाथ सिंह की परेशानी बढ़ गई है। भाजपा के एक नेता के मुताबिक राजनाथ सिंह इस मामले में पार्टी के एक प्रतिद्वंद्वी का हाथ मान रहे हैं।

पंकज सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप

भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं ने इकॉनामिक टाइम्स को बताया कि राजनाथ सिंह ने भाजपा और और संघ के शीर्ष नेतृत्व से एक नेता की शिकायत की थी और उन पर भ्रामक और गलत कहानियां फैलाने का आरोप लगाया था।

भाजपा नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत के सामने यह मामला उठाया है।

गौरतलब है कि सियासी गलियारे में यह अफवाहें चल रही है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुद ही कई मौकों पर कुछ नेताओं को उनके आचरण के लिए फटकार लगाई है।

अफवाह थी कि एक केंद्रीय मंत्री के करीबी रिश्तेदार ने किसी का काम कराने के लिए रिश्वत ली थी। पीएम मोदी ने खुद उस शख्स को बुलाकर डांट लगाई थी और रुपए लौटाने के निर्देश दिए थे। पर बीच में यह अफवाह भी आई कि यह शख्स कोई और नहीं पंकज सिंह ही थे।
विज्ञापन

राजनाथ और पीएमओ ने दी सफाई

इस मसले पर आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह खुद मीडिया के सामने आए और आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वे देश की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं। अगर उनके और उनके परिवार के खिलाफ कोई अपराध प्रथम दृष्टयता सिद्घ हो जाएगा। उस दिन ही राजनीति और सार्वजनिक जीवन को ठोकर मारकर घर बैठ जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बात की है।

इस विवाद पर बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी अपनी सफाई देते हुए कहा है कि पिछले कुछ समय से गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को लेकर मीडिया में जो भी खबरें चल रही हैं। सब कुछ झूठ है।

इस तरह की खबरों का पूरी तरह से खंडन किया जाता है। इस तरह की खबरें सरकार का चरित्र हनन करने की कोशिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें