फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजीव गांधी निर्दोष सिखों की मौत के लिए जिम्मेदार'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साक्षात्कार में सिख दंगों में कांग्रेस के कुछ नेताओं का हाथ होने के बयान से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


भाजपा विधायकों की दो दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लेने शुक्रवार को जयपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने निर्दोष सिखों की मौत के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एक भी अल्पसंख्यक नहीं जीता है।

यह वर्ग समझ गया है कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को आज तक सिर्फ वोट के लिए ही इस्तेमाल करती आई है। उन्होंने विधायकों को मर्यादा में रह कर ही काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बागी नेताओं को चेताया

इसके साथ ही राजनाथ स‌िंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं से कहा क‌ि भाजपा या सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी और सरकार की विश्वसनीयता पर आंच नहीं आनी चाहिए।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश भाजपा प्रभारी कप्तान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह मौजूद रहे। मंच संचालन चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने किया।

राजस्थान विधानसभा में एक बिल को लेकर पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया ही सरकार के खिलाफ हो गए थे। सत्ता पक्ष से गुलाब चंद कटारिया सहित आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ विधायकों ने जमकर सरकार के खिलाफ बोला और विपक्ष जैसी भूमिका निभाई।

RSS पर लगे आरोप फर्जी

राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा कि यह कल्पना भी नहीं की जा सकती कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कभी सांप्रदायिक हिंसा में शामिल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस इसी तरह के हथकंडे अपना रही है, सांप्रदायिक हिंसा बिल लेकर आ रही है।

कौन दोषी है और कौन नहीं, इसका फैसला जाति, मजहब, धर्म के आधार पर होना ठीक नहीं। देश की आजादी के बाद 53-54 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन आज तक देश में सामाजिक समरसता पैदा नहीं कर पाई।

आजादी के बाद से ही कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

जनलोकपाल पार‌ित होना चाह‌िए

जनलोकपाल बिल लागू करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि जनलोकपाल बिल सभी जगह पारित होना चाहिए। अन्ना हजारे जैसा बिल चाहते थे, वैसा बिल पहली बार उत्तराखंड में भाजपा की खंडूरी सरकार लेकर आई है।

तीसरा मोर्चा के सरकार बनाने के दावे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र है, इसमें किसी को दावा करने से रोका नहीं जा सकता, लेकिन विभिन्न सर्वे में यह तय हो चुका है कि भाजपा 2014 के लोकसभा चुनावों में तेजी से बहुमत की तरफ बढ़ रही है।

जल्द होगी प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा
राजनाथ सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कहा कि जल्द से जल्द नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द ही शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें