फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कौन है मोदी सरकार में नंबर दो नेता?

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ही मोदी सरकार में नंबर दो हैं। सरकार जल्द इस आशय की औपचारिक घोषणा करेगी। लोकसभा में भी राजनाथ को प्रधानमंत्री की बगल वाली सीट आवंटित की गई है। हालांकि शिष्टाचारवश राजनाथ मोदी की उपस्थिति में उनके बगल में बैठने से परहेज बरत सकते हैं।
विज्ञापन


स्पीकर ने फिलहाल सदन में बैठने की नई व्यवस्था की औपचारिक घोषणा नहीं की है। मगर उन्होंने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिक्स सम्मेलन के लिए बीते दिनों ब्राजील रवाना होने से पहले ही राजनाथ को सरकार में नंबर दो का ओहदा देने का फैसला हो चुका था। गृह मंत्री ही मोदी की अनुपस्थिति में जरूरत पड़ने पर कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उक्त मंत्री का कहना था कि चूंकि इस आशय की औपचारिक घोषणा करने की परंपरा नहीं रही है, इसलिए इस संबंध में सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा जा रहा। अगर भविष्य में जरूरत पड़ी और वर्तमान में मीडिया में उठ रहे सवाल के कारण इस आशय की घोषणा भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हफ्ते में एक बार चेहरा जरूर दिखाएं पीएम'

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सप्ताह में कम से कम एक बार संसद में अपना चेहरा दिखाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम यह आशा नहीं करते कि वह रोज संसद आएं लेकिन उन्हें सप्ताह में कम से कम एक बार तो संसद आना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेकर लौटे हैं। हम आशा करते थे कि वह दौरे के दौरान क्या हुआ, इस बारे में एक बयान देंगे।

उन्होंने कहा कि हमें भी इस बारे में जानना चाहिए और पूरा देश भी यह जानने के लिए उत्सुक है कि ब्रिक्स सम्मेलन में क्या हुआ। खड़गे की इस टिप्पणी पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि मोदी एक ‘काम’ करने वाले पीएम हैं और सरकार बाद में बयान देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें