फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी पर कीचड़ बर्दाश्त नहीं: राजनाथ

Sun, 21 Apr 2013 10:59 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा है कि टू जी घोटाले मामले में जेपीसी ने यदि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर कीचड़ उछाला तो उसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी।

रविवार को द्वारका में आयोजित ‘जनाक्रोश रैली’ में राजनाथ ने कांग्रेस और केंद्र सरकार पर चौतरफा हमला किया। उन्होंने कहा कि जेपीसी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

कांग्रेस उसका इस्तेमाल अपना दामन बचाने के लिए कर रही है।

जेपीसी के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी के दामन पर दाग लगाने की कोशिश की जा रही है, जबकि उनके राजनीतिक जीवन में कभी कोई खोट नहीं रहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि टू जी घोटाला प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के इशारे पर हुआ।

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हमेशा महंगाई बढ़ी है। उसके शासनकाल में कोई सुरक्षित नहीं है। दुश्मन सीमा पर सैनिकों के सिर काट कर ले जा रहे हैं और देश के भीतर बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो बिजली की दरों में कमी के साथ ही आपूर्ति की नई व्यवस्था की जाएगी।

रैली को संयोजक राजेश गहलोत, पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी, सचिव रामेश्वर चौरसिया के साथ ही कई विधायकों ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें