फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिहादी ट्रेनिंग' के मुद्दे पर राजनाथ का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के कई मदरसों में जिहादी ट्रेनिंग की खबरों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि विदेशियों द्वारा चलाए जा रहे मदरसों का पता लगाकर उनकी जांच की जाएगी। जांच में अगर जिहादी ट्रेनिंग की बात सामने आई, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर कादरपुर प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को एक बार फिर अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी भी दी।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के बर्दवान एवं मुर्शीदाबाद में बांग्लादेशी आतंकियों द्वारा मदरसों के संचालन की बात सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तमाम मदरसों का गुपचुप तरीके से सर्वेक्षण किया। इसकी रिपोर्ट में कहा गया था, इनमें जिहादी ट्रेनिंग के सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

'जिहादी ट्रेनिंग सामने आया तो होगी कार्रवाई'

हालांकि विदेशियों द्वारा संचालित मदरसों के प्रति संतुष्टि जाहिर नहीं की गई थी। इस बारे में पूछने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट उनके पास आने के बाद जांच कराई जाएगी।

गृहमंत्री ने नक्सलियों को भी हिंसा का रास्ता छोड़ कर मुख्य धारा से जुड़ने को कहा। गृहमंत्री ने नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सीआरपीएफ की सराहना की।

आरएएफ की पांच और बटालियन
गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की पांच और बटालियन को आरएएफ का दर्जा दे दिया है। इससे आरएएफ बटालियन की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो गई हैं। सीआरपीएफ के महानिदेशक दिलीप त्रिवेदी ने बताया कि बल की कार्यशैली को देखते हुए गृह मंत्रालय की ओर से पांच बटालियन का दर्जा बदला गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें