फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया विवादित बयान

Thu, 04 Sep 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया है एक विवादास्पद बयान। पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि,"अपराधियों को मारकर ऐसी ही खुशी मिलती है जैसी शादी करने पर।"
विज्ञापन


भारतीय पुलिस गालियां देने के लिए भी बदनाम है लेकिन राजनाथ सिंह ने इन गालियों को 'वेदवाक्य' कहा। राजनाथ ने कहा कि,"जब मैं यूपी का सीएम था तो वहां माओवाद चरम पर था और पुलिसवाले मारे जा रहे थे। मैंने पुलिस को इससे निपटने की खुली छूट दी।"

उन्होंने कहा कि,"अधिकारियों ने कहा था कि कार्रवाई करने पर मानवाधिकार वालों से लेकर विपक्षी पार्टियां तक पीछे पड़ जाती हैं लेकिन मैंने कहा कि मानवाधिकार वालों से मैं निपटूंगा आप अपना काम करें।"
विज्ञापन

राजनाथ का एक्शन प्लान लगभग तैयार

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार ने माओवाद और आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय नीति और एक्शन प्लान लगभग तैयार कर लिए हैं।

कोई भी नागरिक इन राष्ट्रीय समस्याओं से निपटने के लिए गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर सुझाव दे सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुधरी है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने युद्धविराम तोड़ा है, जिसका उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने बुधवार को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में आयोजित 33वीं अखिल भारतीय पुलिस प्रशिक्षण प्रमुखों की संगोष्ठी के समापन अवसर पर कहा कि प्रशिक्षण प्रदान करनेवाले रोल मॉडल के रूप में कार्य करें।

उनके कहे का असर तभी होगा जब वे स्वयं जो उपदेश दें, उसे अपने जीवन में भी उतारें। राजनाथ सिंह ने राजस्थान पुलिस एकेडमी में 'जेंडर सेंसिटाईजेशन नेशनल ट्रेनिंग सेंटर' स्थापित किए जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह केन्द्र महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर प्रशिक्षण के उत्कृष्ट केन्द्र के रूप में कार्य करेगा।

'जनता को पुलिस में देखती है सरकार'

राजनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पक्तियां 'छोटे मन से बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से खड़ा नहीं हो सकता' सुनाते हुए पुलिस को खुद के कद को बड़ा करने और कार्य में बेहतरी लाने सलाह दी।

उन्होंने कहा कि जनता पुलिस में ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सरकार की छवि देखती है। यदि पुलिस गलत काम करेगी, तो जनता सरकार को बुरा-भला कहेगी।

उन्होंने सलाह दी कि पुलिस को सभी धर्म, जाति के लोगों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। सरकार किसी के साथ भेदभाव सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

पुलिसवालों को राजनाथ की फटकार

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने निर्देश दिए कि पुलिस को सामाजिक एकता व सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अच्छे प्रशिक्षक को गृहमंत्री पुरस्कार देने की भी घोषणा भी की।

समारोह में मंच पर बैठे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में एक ने भी वर्दी नहीं पहन रखी थी। यह देखकर राजनाथ सिंह उखड़ गए।

राजनाथ सिंह ने पुलिस के आला अधिकारियों को वर्दी में नहीं देखकर फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि वर्दी का मान-सम्मान जरूरी है, इसे आप क्या समझते हैं? उन्होंने कहा कि सबसे ऊपर कानून है, उससे बडा मैं भी नहीं हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें