भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपीए के दस साल के राज में कांग्रेस के सांसदों ने 5.50 लाख करोड़ का घोटाला किया। इनमें टूजी स्पेक्ट्रम, थ्री जी स्पेक्ट्रम, सीडब्ल्यूजी घोटाले तो शामिल थे ही अब जीजाजी घोटाला भी सामने आ गया।
राबर्ट वाड्रा का नाम लिए बगैर कहा कि सात साल पहले जिस व्यक्ति पर मात्र एक लाख रुपये हुआ करते थे, उसके पास वर्तमान में 360 करोड़ रुपये की संपत्ति कहां से आ गई। उन्होंने कहा कि इसका जवाब कांग्रेस के साथ ही सपा और बसपा को भी देना होगा, क्योंकि दोनों ही कांग्रेस की सहयोगी हैं।
राजनाथ सिंह मंगलवार को मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में पार्टी प्रत्याशी एसएस चौहान के पक्ष में सभा कर रहे थे।