फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार जवाब दे, किसके आदेश पर हुई जेटली की जासूसी'

Sat, 16 Feb 2013 08:20 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली के मोबाइल फोन की अनाधिकृत निगरानी किए जाने के मामले को गंभीर बताते हुए भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि यह कोई आपातकाल नहीं है कि इस तरह की अनाधिकृत हरकतें की जाएं।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस मामले में सरकार से सफाई मांगी है। उन्होंने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से यह बताने को कहा कि जासूसी किसके आदेश पर हुई और इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार ने क्या कार्रवाई की है।  

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि पार्टी जेटली की इस अनाधिकृत जासूसी की निंदा करती है। गृह मंत्री की इस मुद्दे पर जवाबदेही बनती है। उन्हें यह बताना चाहिए कि जेटली की कॉल्स के रिकार्ड क्यों और किसके कहने पर लिए गए।
विज्ञापन


जावडेकर ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब दिल्ली के एक से अधिक पुलिस स्टेशनों पर जेटली की कॉल्स का ब्योरा मांगा गया हो। कांग्रेस को यह ध्यान रखना चाहिए कि ये कोई आपातकाल के दिन नहीं हैं, जिसमें इस तरह की अनाधिकृत हरकतें की जाएं।

गौरतलब है कि जेटली की कॉल्स का ब्योरा लेने का प्रयास करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने स्वयं इस बाबत कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें