फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई तमिलों के समर्थन में अनशन पर रजनीकांत

Tue, 02 Apr 2013 12:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंकाई तमिलों के समर्थन में ‌तमिल फिल्म इंडस्ट्री मंगलवार को एक दिन के अनशन पर है। इस अनशन में सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हसन सहित कई नामी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


ये लोग श्रीलंकाई तमिलों के पुर्निवास और उनके खिलाफ हुई हिंसा की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग कर रहे हैं।

उपवास का समर्थन साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, साउथ इंडिया फिल्म आर्टिस्ट्स एसोसिएशन, तमिल फिल्म डायरेक्टर्स एसो‌सिएशन, फेफ्सी और स्मॉल स्क्रीन आर्टिस्ट्स यूनियन कर रही है।

साउथ इंडियन फिल्म आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर शरत कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव पर कदम उठाना चाहिए। माना जा रहा है कि उपवास के बाद एसोसिएशन श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर कुछ प्रस्ताव पास कर सकती है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है‌ कि हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा में एक प्रस्ताव लाया गया था। इसमें भारत सरकार से संयुक्त राष्ट्र के सामने श्रीलंका में अलग तमिल ईलम राज्य बनाने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव लाकर जनमत संग्रह कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


इस जनमत संग्रह में श्रीलंका में रह रहे तमिल और दूसरे देशों में निवास कर रहे श्रीलंकाई मूल के अन्य तमिलों को भी शामिल करने की मांग की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें