फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी फहराएं लाल किले से तिरंगा'

Fri, 13 Sep 2013 06:36 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि देश के करोड़ों लोगों की चाहत है कि इस बार लालकिले की प्राचीर से तिरंगा झंडा नरेंद्र मोदी ही फहराएं।
विज्ञापन


राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में औद्योगिक उत्पादन शून्य है और रुपये में इतनी गिरावट आई है कि वह रसातल तक पहुंच चुका है।

मनमोहन सिंह की सरकार में रोजगार सृजन समाप्त हो गया है। देश में सकल घरेलू उत्पाद चार प्रतिशत रह गया है और देश कंगाली के दौर में है। विदेशी निवेश बंद हो गया है। संप्रग सरकार के कार्यकाल में आर्थिक अराजकता की स्थिति पैदा हो गयी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कालाबाजारी और विफल विदेशी नीति ने देश की नींव हिला कर रख दी है। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है। खाद्य सामग्री के दाम बीस प्रतिशत से अधिक बढे़ हैं।

उनका कहना था है कि संप्रग सरकार अंतिम सांस ले रही है और भाजपा देश को विकल्प देने को तैयार है। देश में राजनीति की स्थिति चिन्ताजनक है और लोगों का राजनेताओं पर से विश्वास उठ गया है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों की जरूरत है, इसलिए उन्हें विश्वास है कि लाल किले पर मोदी ही झंडा फहराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें