फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा राजे करेंगी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज

Mon, 19 Jan 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) का आगाज जयपुर के डिग्गी पैलेस में बुधवार को होगा। साहित्य प्रेमियों के लिए 25 जनवरी तक चलनेवाले इस पांच दिवसीय मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। जेएलएफ में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
विज्ञापन


मेले में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, नोबल पुरस्कार विजेता वी.एस. नायपॉल, बुकर पुरस्कार विजेता इलेनोर कैटन, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन अरविंद पानगडिया, बॉलीवुड अभिनेता नसीरूद्दीन शाह, वहीदा रहमान सहित अमीश त्रिपाठी, चेतन भगत, कवि केदार नाथ सिंह जैसे नामी-गिरामी साहित्यकार और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां पहुंचेंगी।

साहित्यिक महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर होनेवाले कार्यक्रमों में राजस्थान की समृद्ध संस्कृति से रू-ब-रू करवाया जाएगा। यहां राजस्थानी संगीतकार नत्थू सोलंकी, चुग्गे खान और जैसलमेर ब्वॉयज अपने पारंपरिक व सम्मोहक संगीत के साथ दर्शकों का स्वागत करेंगे। जेएलएफ के दौरान आमेर के किले और हवा महल पर सैटेलाइट समारोह आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें