नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर शुक्रवार शाम नौरंगाबाद इलाके में किसी व्यक्ति ने डंडा फेंक कर मार दिया था। डंडा इंजन के पेंट्रो में जा फंसा। जिसके कारण ट्रेन रुक गई, आधा घंटे के बाद ट्रेन डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गई।
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही नॉन स्टाप राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब 3.50 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन को पार करती हुई आगे बढ़ी ही थी।
ट्रेन नौरंगाबाद इलाके में पहुंची ही तभी किसी ने ट्रेन के इंजन पर भीगा हुआ डंडा फेंक कर मारा, डंडा इंजन के पेंट्रो में फंस गया, जिसके कारण ओएचई से हुए धमाके के बाद ट्रेन रुक गई।
चालक दल ने इस बात की जानकारी रेलवे स्टेशन के अफसरों को दी। आनन-फानन में चालक दल ने पेंट्रो को ठीक किया और करीब 4.20 बजे ट्रेन टूंडला के लिए रवाना हो गई।