फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के दो साल बाद पत्नी का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस इश्क का ये अंजाम होगा भला किसने सोचा था। दो साल पुराने प्रेम विवाह का अंत बेहद दर्दनाक रहा। पति ने गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जयपुर का है। ये प्रेम कहानी शुरु हुई थी 2011 में और 2012 में दोनों ने शादी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी पति इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पति इकबाल ने पत्नी शफाकत को उस वक्त गोली मारी जब वह अपने पिता के घर रामगंज में थी। इकबाल उसे अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहता था लेकिन वह आगे की पढ़ाई के लिए अपने पिता के घर रहना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमफिल कर रहा है आरोपी

शफाकत साइंस में बैचलर डिग्री कर रही थी। पुलिस ने बताया कि इकबाल रात के वक्त अपनी ससुराल पहुंचा और शफाकत को अपने साथ ले जाना चाहा लेकिन शफाकत ने इंकार कर दिया।

डीसीपी नॉर्थ अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि,"वह एक देसी तमंचा लाया और अपनी बीवी को गोली मार दी। गोली पेट के निचले हिस्से में लगी। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"

वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने दम तोड़ दिया। आरोपी जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से एमफिल कर रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि,"लड़की के परिवार ने बताया कि आरोपी कुछ नहीं कमाता था, इसी कारण वह लड़की को उसके साथ भेजना नहीं चाहते थे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें