फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए राजस्थान की तीन बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर के वैशाली नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पहले तो लूटपाट को अंजाम दिया फिर घर की एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया।
विज्ञापन


बदमाशों ने करीब 10 बजार रुपये, 12 तोले सोने के जेवर और छह मोबाइल हथियारों के बल पर छीन लिए और फिर परिवार की एक महिला के साथ गैंगरेप भी किया।

सुनार के माता पिता को भी बदमाशों ने बांध दिया जिसके कारण बुजुर्ग पिता के पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

जोधपुर: बच्ची ने की खुदकुशी, पढ़ें सुसाइड नोट

राजस्थान के जोधपुर में नौवीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। वह जो सुसाइड नोट छोड़ कर गई है उसे पढ़ कर किसी का भी दिल रो पड़ेगा।

14 साल की पिंकी अब इस दुनिया में नहीं है। गुरुवार शाम उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। उसके स्कूल बैग से जो सुसाइड नोट मिला उसे पढ़ने के बाद अब उसके घरवालों का बुरा हाल है।

खबर के मुताबिक गुलाबराम की बेटी पिंकी ने खुदकुशी कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे साथ में पढने वाले छात्र ने खास नाम से चिढाया, उसने टीचर से शिकायत की तो टीचर ने उसे ही डांटा और वही नाम लिया जिससे वह चिढ़ती थी।

उसने घर पर बताया तो पिता ने स्कूल में शिकायत की। स्कूल संचालकों ने उसके पिता को समझाया तो पिता ने उसे वहीं आगे पढाने का फैसला किया जिसके बाद लड़की ने जान दे दी।
विज्ञापन

बीकानेर: मटकी को छूने पर दलित बच्चों की टीसी काटी

राजस्थान के बीकानेर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक टांट गांव के प्राथमिक स्कूल में 11 दलित बच्चों की टीसी इसलिए काट दी गई क्योंकि उन्होंने हेडमास्टर की मटकी को हाथ लगाया था।

इस मामले में प्रधान अध्यापक मंगल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है लेकिन उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया है। उनका है कि ये सब गांव की आपसी राजनीति के तहत किया गया है।

स्थानीय अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक 1 सितंबर को गांव के दलित बच्चों ने हेडमास्टर की मटकी से पानी पी लिया तो उन्होंने बच्चों की टीसी काट दी। हालांकि मंल ने कहा कि अभिभावकों ने सहमति से टीसी कटाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें