भारतीय रेलवे ने विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
इन पदों में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के 1798 पद, चीफ मैटेरियल सुपरिटेंडेंट के 52 पद, जूनियर इंजीनियर के 3967 पद, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट के 105 पद व केमिकल असिस्टेंट के 179 पद शामिल हैं।
पदों की कुल संख्या 6101 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। जूनियर इंजीनियर (प्रिंटिंग प्रेस) के पदों के लिए 10वीं पास व संबंधित डिप्लोमा तथा केमिकल असिस्टेंट के लिए पद से संबंधित स्नातक डिग्री निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर, चीफ सुपरिटेंडेंट व केमिकल असिस्टेंट के लिए 20 से 35 वर्ष तथा अन्य सभी पदों के लिए 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर, 2014 से प्रारंभ है।