फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के लिए बाहरी लोग जिम्मेदार: राज ठाकरे

Sat, 24 Aug 2013 05:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई गैंगरेप घटना के बाद मुंबई में रहने वाले उत्तर भारत के लोगों को फिर से निशाना बनाया है।
विज्ञापन


राज ठाकरे ने मुंबई में होने वाली रेप जैसी घटनाओं के लिए बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। एक न्यूज चैनल पर शुक्रवार को साक्षात्कार के दौरान राज ठाकरे ने यह बातें कहीं।

राज ने 23 वर्षीय फोटो पत्रकार के साथ गैंगरेप मामले पर कहा कि बाहरी लोग इस तरह की घटनाओं के बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि अगर हरिवंशराय बच्चन जैसे प्रतिभावान लोग मुंबई आते हैं तो मैं उनके लिए रेड कारपेट बिछाने को तैयार हूं लेकिन मुंबई और दिल्ली में कई जगहों से आने वाले आपराधियों के बारे में हम क्या कर सकते हैं। आप ऐसे मामलों पर नियंत्रण कैसे करेंगे।
विज्ञापन


राज ने कहा कि मुंबई ही नहीं सभी शहरों में होने वाले प्रवास पर नियंत्रण होना चाहिए। अगर आप नहीं जानेंगे की शहर में कौन आ रहा है और कौन जा रहा है तो ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी।

राजनीतिक दलों ने कहा सस्ती लोकप्रियता
अन्य राजनीतिक दलों ने राज ठाकरे के इस बयान को सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता पाने का जरिया करार दिया है।
केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि वह मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने राज ठाकरे के बयान को गैरजरूरी बताया। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए चाहे वो बाहर के हों या वहीं के।
विज्ञापन


राज्य के अंदर ही 30 प्रतिशत प्रवास
अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने भी राज ठाकरे के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि गैंगरेप का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। महिलाओं के साथ अपराध के लिए प्रवासियों पर दोष मढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आंकड़े देखें जाएं तो मुंबई में 30 प्रतिशत अप्रवासी राज्य के अंदर के ही होते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें