फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-आंधी की चपेट में आने से 23 की मौत

Fri, 07 Jun 2013 02:07 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश के दौरान गिरी बिजली ने यूपी के बहराइच में नौ, श्रावस्ती में छह, अंबाला में एक लोगों की जान ले ली। दर्जनों लोग झुलस गए। प्रशासन ने आश्रितों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है।
विज्ञापन


वहीं, आंधी-तूफान में पंजाब में पांच, यूपी के महोबा में एक महिला की मौत हो गई। उत्तराखंड के रामनगर में कार पर पेड़ गिर जाने से एक वाणिज्य कर अधिकारी की मौत हो गई।

यूपी, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा में आंधी-तूफान ने कहर बरपाया। तेज हवाओं से सैकड़ों पेड़ धराशाई हो गए। रोड जाम हो गया। मकानों की छतें उड़ गई। बिजली के खंभे उखड़ गए जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


बिजली गिरने से बहराइच के विशेश्वरगंज-कैसरगंज, बौंडी, रामगांव थाना क्षेत्र में दो-दो, पयागपुर थाना क्षेत्र में एक की जान चली गई।

उधर, श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में चार, सोनवा थाना क्षेत्र दो लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बहराइच और श्रावस्ती के सभी क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों ने बिजली से हुई मौतों के मामले में आश्रितों को डेढ़-डेढ़ लाख मुआवजा देने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में तेज अंधड़ से पांच लोगों की मौत और आठ घायल हो गए। पटियाला में ऑटो पर पेड़ गिरने से दो की मौत हो गई। एक की मौत शेड पर पेड़ गिरने से हुई।

सरहिंद रेलवे स्टेशन के शेड पर पेड़ गिरने से एक महिला की मौत और तीन घायल हो गए। मंडी गोबिंदगढ़ के फोकल प्वाइंट में पेड़ के नीचे बैठे व्यक्ति पर बिजली का खंभा गिरने से मौत हो गई। कई जगह पर आंधी से पेड़ गिर पड़े। सड़कें बाधित रही।

बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई
एक ओर जहां आंधी-तूफान से लोगों की जान चली गई वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में बारिश हुई।

यूपी के अलीगढ़, मेरठ, आगरा, मथुरा समेत कई इलाकों में बारिश हुई। अंबाला, रोहतक में हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। उत्तराखंड में देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश से पारा गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें