भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर और मध्य भारत में अच्छी बारिश हुई है। 23 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में कुल 24 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। इसके बावजूद देशभर में 25 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जुलाई के अंत में अच्छी बरसात होने की संभावना है। इसके बारिश से कम हुई बारिश के औसत को पूरा किया जा सकेगा। वहीं पूरे देश में अभी तक सबसे कम बारिश पंजाब में हुई है। इस वजह से पंजाब में को सूखे का सामना करना पड़ सकता है।
63 फीसदी कम हुई है बारिश
अभी मानसून तेलंगाना और आंध प्रदेश के कई भागों में मानसून सक्रिय होगा। इसके बाद उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में अच्छी बरसात होने की संभावना है।
लेकिन अगले 10 दिनों में जितनी बारिश की उम्मीद होनी चाहिए उतनी बारिश नहीं होगी। इस बात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अभी तक के आंकड़ो के मुताबिक पंजाब में औसत से 63 फीसदी कम बरसात हुई है।
मराठावाड़ा में कम हुई बारिश
वहीं तेलंगाना में 52 फीसदी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 फीसदी, गुजरात क्षेत्र में 43 फीसदी, पश्चिमी राजस्थान में 41 फीसदी, जम्मू कश्मीर में 45 फीसदी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 फीसदी, पूर्वी राजस्थान में 37 फीसदी, मराठावाड़ा में 59 फीसदी, कम बारिश हुई है।
सिर्फ उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुच्चेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप में अच्छी बरसात हुई है।