फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन दिन में पहुंचेगी मानसून एक्सप्रेस, भीगने को रहें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। रविवार को हुई प्री मानसून की बारिश ने इसकी झलक भी दिखा दी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को प्री-मानसून के बादल एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, यूपी के कुछ हिस्से, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बरसे। सुबह साढ़े आठ बजे तक जम्मू-कश्मीर के कटरा में 50 मिमी, उत्तराखंड के पंत नगर में 30 मिमी, पंजाब के पटियाला में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह 7:45 बजे 62 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। उसके बाद करीब तीन घंटे बारिश हुई।

बच्चे और युवा बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। एनसीआर में अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में करीब पांच डिग्री गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट देखने को मिली और यह 26.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर के आसपास लोकल सर्कुलेशन बनने के कारण बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। 24 और 25 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में 23-25 जून के बीच कई इलाकों में 64 मिमी से 245 मिमी तक की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

तीन से चार दिन में मानसून की दस्तक

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान में सक्रिय है, जिससे बनी ट्रफ गुजरात के रास्ते अरब सागर में काफी गहराई तक जा रही है। 23 जून के आसपास विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर सक्रिय हो सकता है।

मानसून ट्रफ हरियाणा, पंजाब, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ होते हुए गुजर रही है। मानसून को एक्टिव करने वाला हवा का कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा से उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह सभी स्थितियां मानसून को गति देने में सहायक साबित हो रही हैं। संभव है कि इस बार देश में अच्छी मानसूनी बारिश होगी।

मानसून फैक्ट फाइल
- दिल्ली-एनसीआर में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 29 जून है।
- उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 13 फीसदी कम हुई बारिश। 33 मिमी की बजाय 29 मिमी ही हुई बरसात।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी तक सामान्य से 73 फीसदी और पश्चिम यूपी में 59 फीसदी कम हुई है बारिश।
- पंजाब में 28 फीसदी, हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली में सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश।
- उत्तर पश्चिम भारत में 85 फीसदी बारिश की भविष्यवाणी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें