इस साल कोहरे के मौसम में उत्तर भारत में 20 ट्रेनों के संचालन को डेढ़ महीने तक कैंसिल रखने के लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा इन दिनों छह ट्रेनों के रूट को घटाया भी गया है जबकि चार ट्रेनों के रूट में परिवर्तन भी किया गया है। यह जानकारी रेलवे बोर्ड ने दी है।
रेलवे बोर्ड के अनुसार कोहरे के मौसम में उत्तर भारत में विजिबिलिटी घट जाने के कारण ट्रेनों की सामान्य स्पीड बहुत कम हो जाती है। इस कारण ट्रेनों के संचालन में काफी दिक्कतें आती हैं। अन्य सालों की भांति इस साल भी रेलवे ने 20 ट्रेनों को 28 दिसंबर से 15 फरवरी तक नहीं चलाए जाने का फैसला लिया है।
मौसम में बदलाव व अन्य कारणों से इस समय में फेरबदल भी संभव है। जिन प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद रखे जाने का फैसला लिया गया है, उसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।
1. हावड़ा-दिल्ली जनता एक्सप्रेस
2. दिल्ली-हावड़ा जनता एक्सप्रेस
3. सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस
4. आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस
5. कोटद्वार-दिल्ली गढ़वाल एक्सप्रेस
6. दिल्ली-कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस
7. वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस
8. देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस
9. अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस
10.अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस
11. अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस
12. अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस
13. उज्जैन-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस
14. देहरादून-उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस
15. हटिया-आनंद विहार, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
16. आनंद विहार-हटिया, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
17. आगरा कैंट-नई दिल्ली
18. नई दिल्ली-आगरा कैंट
19. नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस
20. जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस