फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चार महीने पहले हो सकेगा रिजर्वेशन

Thu, 26 Feb 2015 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट 2015 को पेश करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जनता को कई सौगातें दी। बजट में रेल मंत्री का पूरा जोर आम जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने पर रहा।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर रेल मंत्री ने यात्रियों को रिजर्वेशन कराने के लिए ज्यादा समय मुहैया कराया है। यानी अब आप रेलवे रिजर्वेशन 4 महीने पहले करा सकते हैं।

अब तक रेलवे का रिजर्वेशन दो महीने पहले कराया जा सकता था। लेकिन ट्रेनों में भीड़ और यात्रियों की सहूलियत के साथ दलालों पर लगाम लगाने के मद्देनजर रेल मंत्री ने बजट में ये अहम फैसला लिया है।

रेलवे रिजर्वेशन के लिए चार महीने का समय मिलने से यात्री अपनी यात्राओं को लेकर खास योजना बना सकते हैं। इससे रिजर्वेशन काउंटरों में भीड़ भी कम होने की संभावना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें