फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसकांड: रेल मंत्री बंसल से भी हो सकती है पूछताछ

Sun, 05 May 2013 12:27 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे के विजय सिंगला के खिलाफ ठोस सबूत जुटा लिए हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के उच्चपदस्थ सूत्रों ने रेल मंत्री पवन बंसल से पूछताछ की संभावनाओं को नकारा नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो बंसल और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से भी इस मामले में जानकारी के लिए पूछताछ हो सकती है।

साथ ही सीबीआई ने अभी तक इस मामले में छह लोग गिरफ्तार कर लिए हैं।

इस मामले में सिंगला, रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार, बिचौलिए संदीप गोयल और मंजूनाथ के अलावा नकदी के रूप में सिंगला को कूरियर पहुंचाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई सूत्रों का कहना है कि सिंघला, मंजूनाथ और संदीय गोयल की पहले से ही पुरानी मिलीभगत रही है। सीबीआई के पास सिर्फ रिश्वत कांड ही नहीं और बल्कि कई और मामलों के संबंध में भी सबूत हैं।
विज्ञापन


जिसका जांच एजेंसी अभी खुलासा नहीं कर रही है। सूत्रों के अनुसार नकदी के लेन देने में पहले से मनी ट्रेल के कई सबूत एजेंसी को मिले हैं।

सूत्रों का कहना है कि इतने बड़े स्तर के प्रमोशन और नियुक्ति का यह काम रेल मंत्रालय के किसी शीर्ष महकमे के व्यक्ति की मदद के बिना नहीं हो सकता क्योंकि रेलवे बोर्ड का सदस्य केंद्र सरकार के सचिव स्तर का अधिकारी होता है।
विज्ञापन


साथ ही सीबीआई के मुताबिक मंजूनाथ और संदीप गोयल का इलेक्ट्रीकल सप्लाई का काम है। इनको रेलवे के जो ठेके मिलेंगे। वह सदस्य इलेक्ट्रीकल ही देता। जिस पद पर महेश कुमार को नियुक्त करने की बात थी।

सदस्य इलेक्ट्रीकल का पद आने वाले समय में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं से जुड़ी निविदाओं को मंजूरी देने के लिए लिहाज से काफी अहम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें