फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रेलवे बोर्ड के अधिकारी गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2014 02:18 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने बुधवार को मुंबई के एक टूर ऑपरेटर से कथित तौर पर पांच लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


टूर ऑपरेटर ने पर्यटकों के लिए रेलगाड़ियों में अतिरिक्त बोगियां लगवाने के लिए अधिकारी को रिश्वत दी थी। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि भारतीय रेल ट्रैफिक सेवा के 1987 बैच के अधिकारी रवि मोहन शर्मा को उनके आवास से कथित तौर पर पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों ने यह भी बताया कि मुंबई के टूर ऑपरेटर ने हवाला के जरिए अधिकारी को रिश्वत दी। ऑपरेटर ने बताया कि पर्यटकों के लिए विशेष ट्रेन चलवाने और अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने के लिए उन्हें रिश्वत दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें