फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 17 दिसंबर को लगेगी रेल पेंशन अदालत

Thu, 27 Sep 2012 08:21 AM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे पेंशन धारकों की छोटी-बड़ी समस्याओं के एकमुश्त निदान के लिए उत्तर रेलवे की रेल पेंशन अदालत इस साल 17 दिसंबर को दिल्ली मुख्यालय में लगाई जाएगी। इसमें फरीदाबाद जिले के 600 से ज्यादा अवकाश प्राप्त रेल कर्मी या उनके आश्रित फरियाद कर अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं से निजात पा सकेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक अनुराग सचान ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि रेल पेंशनरों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए रेल मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े इसको देखते हुए रेल पेंशन अदालत लगाई जाएगी। सभी पेंशन धारकों को इसकी सूचना समय पर दे दी जाएगी और अदालत लगने के 30 दिन के भीतर उनकी समस्याएं आमंत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एडीआरएम सहित रेल कार्मिक विभाग के सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित तिथि पर शिकायतों का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें