यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी नई टॉर्ग को लांच किया है। नई जेनरेशन की यह कार ग्राहकों को डीजल वेरिएंट और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसकी कीमत 58.5 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) रखी है।
सितंबर के आखिर से टॉर्ग की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसमें अपने कैटेगरी का सबसे शक्तिशाली 3 लीटर वी6 टीडीआई इंजन लगा है, जो 245 हॉर्सपावर की शक्ति पैदा करता है तथा अधिकतम 550 एनएम का टार्क देने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक यह कार 12.08 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।