फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मे सफर करना होगा महंगा, 1 जून से

Sun, 31 May 2015 07:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
1 जून से रेल में सफर करना महंगा हो जाएगा। अब लोगों को रेल में सफर करने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन


एक जून से सेवा कर में बढ़ोतरी के लागू होने के कारण मालभाड़े में बढ़ोतरी के साथ ही ट्रेनों के प्रथम श्रेणी और एसी क्लास का किराया आधा फीसदी महंगा हो जाएगा। रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में एसी क्लास, फर्स्ट क्लास और मालभाड़े पर 3.7 फीसदी सेवा कर लगता है।
विज्ञापन


यह सेवा कर जून में बढ़कर 4.2 फीसदी हो जाएगा जिससे रेल किरायों में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा कर की दर एक जून से खरीदे जाने वाली टिकटों पर लागू होगी। अधिकारी ने कहा कि यह मामूली बढ़ोतरी है और यह आम बजट के प्रस्ताव के अनुसार ही की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें