ऑल इंडिया बैंक इम्प्लायज एसोसिएशन (एआईबीईए)ने शनिवार को 24 जून को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। यह हड़ताल स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लायज एसोसिएशन (एसएसबीईए) की विभिन्न मांगों को लेकर की जा रही है।
एसएसबीईए के अंतर्गत इस हड़ताल में एसबीआई के विभिन्न सहयोगी बैंक, जैसे स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर और जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के साथ ही एआईबीईए से जुड़े अन्य बैंक शामिल होंगे।
इस देशव्यापी हड़ताल के अलावा एसएसबीईए के अंतर्गत विभिन्न शहरों में चार जून को भी अपनी मांगों को लेकर भी बैंक हड़ताल पर रहेंगे।