फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में ट्रेन दुर्घटना, 19 मरे

Fri, 09 May 2014 11:30 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, रायगढ़ (महाराष्ट्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार को कोंकण रेलवे मार्ग पर एक पैसेंजर ट्रेन के पटरी उतर जाने से 19 लोगों की मौत हो गई और 132 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना निडि गांव के नजदीक उस समय हुई जब एक सुरंग से बाहर निकलते ही दिवा-सावंतवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के इंजन और चार डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना सुबह दस बजे मुंबई से 120 किलोमीटर दूर नागोठाणे और रोहा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।

पुलिस सूत्रों को मुताबिक दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। बचाव और राहतकर्मी ट्रेन में फंसे हुए लोगों को निकालने में लगे हैं।
विज्ञापन

दुर्घटना की जांच के आदेश

रायगढ़ में स्थापित कंट्रोल रूम ने बताया कि अब तक 19 यात्रियों की मौत हो चुकी है और 132 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद कोंकण रेलवे मार्ग पर रेल सेवा रोक दी। पिछले महीने भी इस मार्ग पर एक मालगाड़ी पलट गई थी।

रेलवे ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिया है। रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 और मामूली तौर पर घायलों को 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

रेलवे ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देने के लिए ठाणे और पनवेल में दो हेल्पलाइन शुरू की है। ठाणे हेल्पलाइन का नंबर है - 022-25334840 जबकि पनवेल हेल्पलाइन का नंबर है- 022-27468।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें