फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में देखकर शोक संदेश लिख रहे थे राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग दो महीने की छुट्टी से हाल ही में वापस लौटे कांग्र्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खुद को सियासी तौर पर फिर से स्थापित करने में जुटे हुए हैं। हालांकि अपरिपक्व होने की छवि को खत्म करना उनके लिए अभी भी मुश्किल माना जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल राहुल शुक्रवार को दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में वहां पर आए भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। मोबाइल फोन से देखकर विजिटर्स बुक में शोक संदेश लिखने के बाद से सोशल साइटों पर कांग्रेस उपाध्यक्ष का मजाक उड़ाया जाने लगा।

भाजपा ने भी इस पर चुटकी ली है। राहुल ने अपने संदेश में भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई और लिखा कि हिंदुस्तान के लोग नेपाल के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

विपक्षी दलों ने ली चुटकी

उन्होंने लिखा कि पिछले दिनों दुनिया ने खौफ का मंजर देखा। कुछ घाव कभी नहीं भरे जा सकते। राहुल के मोबाइल देखकर शोक संदेश लिखने पर भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि संभव है कि उन्हें संदेश किसी ने लिखकर दिया होगा।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दिल की बात देखकर नहीं लिखी जाती। किसान रैली से लेकर संसद में दिए गए भाषणों को लेकर कांग्रेस हलकों में इस बात को लेकर चर्चा का बाजार गरम है कि राहुल के लिए भाषण आखिर कौन लिख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें