फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसन का संघर्ष बेकार, मुंबई को मिली तीसरी जीत

Sat, 02 May 2015 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के 32वें मुकाबले में संजू सैमसन (76) की शानदार पारी पर मुंबई की गेंदबाजी भारी पड़ गई। जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस ने 8 रनों से धूल चटाते हुए टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई के 187 के जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें

मुंबई के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत ठीक-ठाक रही। दोनों ओपनर्स शेन वॉटसन और अजिंक्य रहाणे ने अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। लेकिन रहाणे (16) का बल्ला इस मैच में ज्यादा नहीं चल सका। वह मुंबई के पहले शिकार बने। फिर वॉटसन के साथ संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाया। 9वें ओवर में राजस्थान को दूसरा झटका कप्तान वॉटसन (28) के रुप में लगा। लेकिन विकेट गिरने के बावजूद राजस्थान की बल्लेबाजी धीमी नहीं हुई।

सैमसन ने मुंबई के गेंदबाजों को छकाते हुए तेजी से रन बटोरने शुरू किए। स्टीवन स्मिथ ने भी सधी हुई बल्लेबाजी दिखाई। 12वें ओवर में राजस्थान ने 100 का आंकड़ा पार किया। राजस्थान को जल्द से जल्द जीत दिलाने के लिए स्मिथ और सैमसन ने धमाकेदार पारी जारी रखी। 15वें ओवर में मैच का रोमांच उस वक्त और बढ़ गया जब रन प्रति ओवर बढ़ने के बाद दबाव में आए स्मिथ (23) अपना कैच थमाकर टीम का तीसरा विकेट गंवा बैठे।
विज्ञापन


इससे पहले इसी ओवर में सैमसन (76) ने मात्र 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। फिफ्टी पूरी करने के बाद सैमसन ने अपनी आतिश पारी जारी रखी। मैच का रोमांच उस वक्त दोगुना हो गया जब 18वें ओवर में राजस्थान ने सैमसन और करुण नायर (7) का विकेट गंवाया। इसके बाद दीपक हुडा (1) के आउट होने के साथ ही राजस्थान की उम्मीद पानी हो गए। आखिरी ओवर में राजस्थान ने एक और विकेट गंवाया।
Trending Videos
विज्ञापन

फॉर्म में दिखे मुंबई के बल्लेबाज

इससे पहले राजस्‍थान के बुलावे पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम के दोनों ओपनर्स लिंडल सिमंस और पार्थिव पटेल ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। इस बीच मुंबई को पहला झटका ओपनर पार्थिव पटेल (23) के रुप में लगा। हालांकि दूसरे छोर पर टिके सिमंस ने अपना तेज खेल जारी रखा और उन्मुक्त चंद के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।

10वें ओवर में लिंडल सिमंस (38) के रुप में मुंबई ने अपना दूसरा विकेट खोया। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने उन्मुक्त के साथ टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन 11वें ओवर में अनावश्यक रुप से हिट लगाने के चक्कर में उन्मुक्त (13) कैच थमाकर अपना विकेट गंवा बैठे। 14वें ओवर में मुंबई ने 100 का आंकड़ा पार किया।

इसके बाद रोहित ने अंबाती रायडू के साथ तेज खेलना शुरू किया। लेकिन वह (27) भी कुछ देर बाद आउट हो गए। रोहित के बाद बल्लेबाजी करने कीरोन पोलार्ड पहुंचे। रायडू (नाबाद 53) और पोलार्ड (24) दोनों ने आखिर में तेज खेलते हुए टीम के स्कोर को ज्यादा से ज्यादा करने की कोशिश की। इसके लिए दोनों ने बल्‍ले से खुलकर शॉट्स भी लगाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें