फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा को कहां की घड़ी पहने देखना चाहते हैं राहुल?

Wed, 07 May 2014 10:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बराक ओबामा को कहां की घड़ी पहने देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये सवाल इसलिए क्योंकि राहुल गांधी ने पिछले दो दिनों में की गई अपनी दो रैलियों में ओबामा को दो अलग-अलग जगह की घड़ी पहने देखने की बात कही।

पहले इलाहाबाद और फिर मिर्जापुर। जगहें भले ही अलग-अलग हों। लेकिन दोनों जगहों पर राहुल गांधी का अंदाज बिल्कुल एक जैसा देखने को मिला। राहुल ने दोनों रैलियों में युवाओं के जोश की जमकर सराहना की।

मिर्जापुर में क्या बोले राहुल?

अगर बात मिर्जापुर की करें तो राहुल गांधी ने यहां आयोजित रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को ऐसी घड़ी पहने देखना चाहते हैं जिस पर "मेड इन मिर्जापुर" लिखा हो।

साथ ही राहुल गांधी ने कहा,"मैं एक ऐसा दिन देखना चाहता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जब वक्त जानने के लिए अपनी घड़ी देखें तो उसमें 'मेड इन मिर्जापुर' लिखा पाएं। फिर वह पूछेंगे, यह मिर्जापुर कहां है?"

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति भी देश के युवाओं और राज्य की प्रतिभा को पहचानते हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद में भी दिखा था कुछ ऐसा अंदाज

राहुल गांधी का जो बयान मिर्जापुर में नजर आया। कुछ वैसी ही बातें राहुल गांधी ने इलाहाबाद में सोमवार को आयोजित रैली में भी कही थी।

इलाहाबाद के एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में आयोजित रैली में लोगों के संबोधित करते हुए भी उनका अंदाज बिल्कुल वैसा ही था। इस रैली में भी राहुल गांधी ने कहा था कि वो ओबामा को इलाहाबाद की बनी घड़ी पहने देखना चाहते हैं।

ऐसे में सवाल ये कि आखिर राहुल गांधी ओबामा को घड़ी क्यों पहनाना चाहते हैं? और चाहते हैं तो दोनों जगहों में से कहां की घड़ी ओबामा को पहनाना चाहते हैं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें