फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों के बाद राहुल करेंगे राजनीति, राज्यों में घूमेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी की बागडोर संभालने की अंदरूनी अटकलों के बीच विदेश से लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संसद के बजट सत्र से पहले कई राज्यों का दौरा कर सियासी हलचल पैदा करेंगे।
विज्ञापन


सत्र से पहले केंद्र सरकार को घेरने के लिए राहुल ने महंगाई, पठानकोट आतंकी हमला और खेती-किसानी की बुरी हालत को सियासी मुद्दा बनाने की रणनीति तैयार की है।

इस क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष 18 या 19 जनवरी को बुंदेलखंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। उनकी योजना सत्र से पहले चुनावी राज्यों असम, केरल, पंजाब के अलावा मध्य प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा करने की भी है।
विज्ञापन


निकाय चुनावों खासतौर से महाराष्ट्र में हासिल हुई सफलता से पार्टी में उत्साह है। पार्टी इन नतीजों को सरकार के खिलाफ बढ़ रहे आक्रोश के रूप में देख रही है। हालांकि राहुल की ताजपोशी पर पार्टी आलाकमान चुप है मगर युवा ब्रिगेड खासी उत्साहित है।
विज्ञापन

मोदी सरकार को घेरने की बनाई योजना

फरवरी के तीसरे हफ्ते से संभावित बजट सत्र से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष मोदी सरकार के खिलाफ माहौल खड़ा करेंगे। पार्टी का नेतृत्व संभालने की अटकलों के बीच उन्होंने चुनावी राज्यों सहित करीब आधा दर्जन राज्यों के ताबड़तोड़ दौरे की योजना बनाई है। उन्होंने शुरुआत बुंदेलखंड से करने की योजना बनाई है, जहां किसानों की समस्या लंबे समय से सियासी संवेदनशीलता का विषय रही है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल बुंदेलखंड में दो दिनों तक किसानों से सीधा संवाद कायम करेंगे। इसी प्रकार राहुल की योजना पठानकोट आतंकी हमले के मद्देनजर पंजाब के दौरे की भी है। इस बीच महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा-शिवसेना की करारी पराजय से भी पार्टी में भारी उत्साह है।

पार्टी के युवा ब्रिगेड का मानना है कि ऐसे समय में जब सरकार विभिन्न क्षेत्रों में औसत और खराब प्रदर्शन के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर बुरी तरह घिरी हुई है, तब राहुल की ताजपोशी के लिए यही वक्त मुफीद हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें