फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी हुए नाराज, कहा बंद करो ओपिनयन पोल!

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी सर्वेक्षण को लेकर सामने आए एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे सर्वे एजेंसियों पर विश्वास करने के बजाय अपने आंतरिक तंत्र पर भरोसा करें। दरअसल, पार्टी के लिए जमीनी हकीकत को पता लगाने के लिए जिन सर्वेक्षण एजेंसियों को काम सौंपा था। राहुल ने उनके साथ करार रद्द करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों का पेमेंट रोक दें

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बाकायदा कहा है कि इन एजेंसियों को कोई भुगतान न करें। राहुल ने पार्टी पदाधिकारियों को संदेश दिया है कि स्टिंग ऑपरेशन के बाद जिस तरह से सर्वेक्षण एजेंसियों के कामकाज को लेकर बातें सामने आई हैं। उसके बाद इन एजेंसियों पर विश्वास करना मुश्किल हो गया है।

इसलिए अच्छा होगा कि पार्टी अपनी मशीनरी के जरिए सर्वेक्षण का काम करें। उन्होंने सभी महासचिवों को कहा है कि वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेताओं के साथ तालमेल बैठाकर लोकसभा चुनाव में पार्टी की जमीनी हकीकत जानने के लिए लोगों के रुझान के अलावा चुनावी आंकड़ों को पेश करें।
विज्ञापन

दि‌ग्‍विजय सिंह को मिलेगी जिम्मेदारी

कांग्रेस की ओर से कुछ सर्वेक्षण एजेंसियों को पार्टी के लिए उम्मीदवारों के चयन से लेकर लोगों के रुझान और मुद्दे पता करने के लिए चुना था। एजेंसियों से अंतिम करार होना बाकी था। मगर एक स्टिंग ऑपरेशन में दिखाया गया कि ये कंपनी किस तरह चुनावी सर्वेक्षण में फर्जी आंकड़ों और काल्पनिक अनुमान के आधार पर हेर फेर के साथ नतीजे पेश करती हैं।

इसके बाद ही पार्टी उपाध्यक्ष ने पदाधिकरियों को ये खास निर्देश जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों को महासचिव मधुसूदन मिस्त्री की उस रिपोर्ट की भी मदद लेने के लिए कहा गया है। इसमें उन्होंने पार्टी पर्यवेक्षकों की मदद से कुल 543 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के पैनल बनाए थे। इन सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल बनाने के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की बाकायदा लिखित परीक्षा भी ली गई थी। मिस्त्री अपना काम पूरा कर चुके हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल अब सर्वेक्षण एजेंसियों से दोबारा जमीनी स्थिति पता कराने के बजाय अब मिस्त्री और दिग्विजय सिंह को यह काम सौंप सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें