फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने मोदी को घेरा, कहा GST हमने नहीं रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टियों से लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नए साल में काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस को मजबूत करने लिए मुंबई दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने जहां एनएमआईएमएस में छात्रों के बीच बातचीत के दौरान मोदी सरकार को घेरा। जीएसटी समेत महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


इसके बाद राहुल गांधी ने मुंबई के बांद्रा से पदयात्रा भी निकाली। इस दौरान राहुल ने चौपाल भी लगाई और आम लोगों से रूबरू हुए। राहुल की ये पदयात्रा धारावी तक चलेगी।

पदयात्रा से पहले मुंबई के नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) में बोलते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का ध्यान किसानों और खेती पर नहीं है, बल्कि उनका फोकस कहीं और है। हमारी कोशिश है कि वो इस मुद्दे पर ध्यान दें।
विज्ञापन


एनएमआईएमएस में छात्रों के बीच बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने जीएसटी बिल को नहीं रोका। हम इस बिल को बहुत पहले ही पास कराना चाहते थे लेकिन बीजेपी ने इसे 7 साल से रोक के रखा। अरूण जेटली और प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें रूकावट डाली।

राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी के कामकाज में भारी बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है, उसके लिए अब तक काम भी शुरू नहीं हुआ है। सरकार को चाहिए पहले उस पर काम शुरू हो। कांग्रेस पार्टी वास्तव में जीएसटी को सही टाइम पर लाना चाहती थी। इसके प्रारूप को हमने पूरी तरह से तैयार किया। राहुल ने ये जरूर कहा कि हम जीएसटी को नहीं रोक रहे हैं।
विज्ञापन

'क्रिकेट संस्थानों से नेताओं को दूर रखना चाहिए'

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि फिलहाल जीएसटी पर हमारा बीजेपी से 3 मुद्दों पर विरोध है। जब तक इस पर सहमति नहीं बनती जीएसटी को हमारा समर्थन नहीं मिलेगा। हम चाहते हैं कि लोगों पर अधिकतम टैक्स का बोझ नियंत्रित हो, जिससे लोगों की परेशानी कम हो।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने दस साल की हमारी सरकार के दौरान लगातार हमारा रास्ता रोका। उन्होंने कहा कि बीजेपी और हममें बड़ा अंतर है कि वो लोगों को हिंदू, सिख में बांटते हैं। लेकिन हमारे लिए सभी लोग भारतीय हैं और कोई नहीं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशान साधते हुए कहा कि मुझे याद है कि वर्तमान प्रधानमंत्री ने एक बार भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था, उन पर सवाल खड़े किए थे। ये उस समय की बात है जब हम सत्ता में थे। लेकिन आज भी हालात ज्यादा नहीं बदले हैं।

एनएमआईएमएस में छात्रों के बीच बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि क्रिकेट संस्थानों से नेताओं को दूर रखना चाहिए। बता दें कि राहुल गांधी इस समय मुंबई के दौरे पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें