फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम मोदी औरंगजेब की तरह व्यवहार कर रहे हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
असम में विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़वाहट लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अंजन दत्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से करते हुए यह कड़वाहट और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अंजन दत्त ने असम के शिवसागर में कहा कि मोदी औरंगजेब हैं। प्रधानमंत्री हिंदुत्व के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने हिंदुओं को जबरन मुसलमान बनाया। अब मोदी भी औरंगजेब की तर्ज पर एक अत्यचारी राजा के तौर पर व्यवहार कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य के लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सात तक असम पहुंचेंगे राहुल

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री पद के भाजपाई उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल की खिंचाई करते हुए दत्त ने कहा कि बोड़ो आंदोलन और अखिल असम अल्पसंख्यक छात्र संघ असम आंदोलन की ही उपज हैं।

असम आंदोलन की अगुवाई सोनोवाल जैसे नेताओं ने की थी। दत्त ने सवाल किया कि अगर ऐसे लोग सत्ता में आ गए, तो राज्य की परिस्थिति का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि सात मार्च से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी असम पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें