फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के गढ़ में दहाड़े राहुल, खुद को बताया गांधी का अनुयायी

Thu, 03 Oct 2013 04:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के गढ़ में उन्हें टक्कर देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी गुजरात में लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जयजा लेने गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे।

इसी दौरान वह महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम में भी गए और वहां आधे घंटे तक रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी भाग लिया।

राहुल गांधी ने आश्रम की विजिटर बुक में लिखा कि आश्रम में आना उनके लिए सम्मान की बात है। वह गांधी और उनके विचारों के अनुयायी हैं, धन्यवाद।

आज ही राहुल नरेंद्र मोदी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र राजकोट के दौरे पर भी जाएंगे। वह अहमदाबाद और राजकोट के पार्टी अधिकारियों के साथ मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद वह मीडिया को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


अपने इस दौरे में राहुल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने की रणनीति बनाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार के अध्यादेश का विरोध करने पर राहुल गांधी एक प्रमुख नेता के तौर पर सामने आए हैं और मोदी की मजबूत नेता की छवि को टक्कर दी है।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम के बाद से गुजरात दौरा और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। राहुल गुजरात में कोई सार्वजनिक रैली नहीं करेंगे, लेकिन मोदी के खिलाफ जमीन जरूर तैयार करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें