फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनिया में दंभ है तो राहुल मिस्टर गोल्डन स्पून'

Fri, 03 May 2013 12:39 AM IST
मंगलौर/बेलगाम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर अपना अंतिम हमला बोलते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बृहस्पतिवार को जमकर बरसे।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि सोनिया में दंभ है वहीं उनके बेटे राहुल तो मिस्टर गोल्डन स्पून हैं।

मोदी ने कहा कि राहुल को कर्नाटक में हर तरफ भ्रष्टाचार दिखता है, पर मैं उनसे पूछता हूं क्या दिल्ली में कोई शिष्टाचार है।

बृहस्पतिवार को ही चुनाव प्रचार करने कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि सोनिया मैडम यहां आईं और बड़ा लंबा चौड़ा भाषण दे दिया लेकिन बढ़ती कीमतों पर कुछ नहीं बोला। क्या यह देश की ज्वलंत समस्या नहीं है।

यूपीए सरकार ने सत्ता में आने के सौ दिन के भीतर कीमतों में कमी करने का वादा किया था लेकिन ऐसा वह नहीं कर सकी। क्या ऐसे में कांग्रेस को जनता से माफी नहीं मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


मोदी ने सोनिया पर फिकरा कसते हुए कहा कि आप मां हैं, आपको गरीबों की हालत देखकर दुख नहीं होता। आप गरीबों की दुर्दशा पर दो शब्द नहीं बोल सकतीं। ताकि उन्हें थोड़ी शांति मिले।

आप ऐसा नहीं करेंगी क्योंकि आपमें दंभ है। मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली में बोलने की बिलकुल इजाजत नहीं है।

वो तो आप (जनता) काफी खुशनसीब हैं कि आपके सामने कम से कम हमारे प्रधानमंत्री ने अपनी जुबान तो खोली। उन्हें यहां बोलते देख मुझे खुशी हुई।

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री वही बोलते है जो उन्हें लिखकर दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि मोदी ने बंगलूरू की सभा में उमड़े जन सैलाब के बाद उत्साहित होकर पार्टी के लिए और प्रचार किया।

भाजपा सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के करारे आरोप और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा भाजपा को तोड़ने के बाद राज्य में सत्ताधारी भाजपा को दोबारा सत्ता में आने के लिए कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा ने अपने पोस्टर बाय को फिर से एक बार चुनाव प्रचार में उतारा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें