कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के सभी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को रात्रिभोज देकर एकजुटता का संदेश दिया। सोनिया के डिनर में आकर्षण का केंद्र राहुल गांधी रहे।
आमतौर पर ऐसे कार्यक्रमों में चुप रहने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष बदले-बदले से नजर आए।
रात्रिभोज के दौरान राहुल पार्टी नेताओं के साथ खुलकर बातचीत करते दिखे। इतना ही नहीं वह बातचीत के अलावा गपशप और हंसी मजाक भी करते रहे। वहीं, रात्रिभोज में आए नेताओं के बीच चर्चा रही कि कांग्रेस अध्यक्ष का डिनर राहुल की ताजपोशी की जमीन तैयार करने के लिए था।