एफटीआईआई में गजेंद्र चौहान की नियुक्ति पर राजनीतिक बवाल बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पुणे के दौरे पर हैं और गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के खिलाफ चलाए जा रहे हैं छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे हैं।
हालांकि गजेंद्र चौहान का समर्थन कर रहे बीजेपी के कार्यकर्ता राहुल गांधी के पुणे दौरे का विरोध करने सड़कों पर उतर आए हैं। वो गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।
गजेंद्र चौहान को जब से एफटीआईआई की कमान सौंपी है तभी से उनकी नियुक्ति का विरोध हो रहा है। गजेंद्र की नियुक्ति का विरोध कर रहे छात्र संगठन अगस्त को इस विरोध को दिल्ली लाने वाले हैं। वो इस दिन राजधानी की सड़कों पर गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विरोध करेंगे।