फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबू लगाए दिखे राहुल गांधी, छुट्टी पर छिड़ी सियासी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने दावा किया है कि राहुल गांधी उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें राहुल गांधी किसी पहाड़ी स्थान पर तफरी करते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो राहुल ट्रेंकिंग का मजा ले रहे हों, उन्होंने वहां टेंट भी लगा रखा है। जगदीश शर्मा का दावा है कि तस्वीरें उत्तराखंड की हैं। राहुल गंगोत्री में कैंपिंग कर रहे हैं।

सोमवार को राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने की खबरें आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे थाईलेंड या ग्रीस गए हैं। कांग्रेस के भीतर जगदीश शर्मा प्रियंका गांधी के समर्थक माने जाते है।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी के बजाय कांग्रेस की कमान प्रियंका सौंपने की मांग कई बार उठाई है। हालांकि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने जगदीश शर्मा के दावों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी उत्तराखंड में नहीं हैं।

राहुल की छुट्टी का कांग्रेस के भीतर लगातार विरोध हो रहा है। कार्यकर्ता सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर ऐन बजट सत्र के वक्त राहुल ने छुट्टी क्यों ली है? मंगलवार को राहुल गांधी की छुट्टी को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

राहुल की छुट्टी कांग्रेस के लिए बनी आफत

माना जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के करीबी नेताओं से नाराज हैं। सूत्रों का कहना है कि सोनिया के करीबी नेता लगातार राहुल गांधी के फैसले पलट रहे हैं। हालांकि सोनिया गांधी ने राहुल की नाराजगी की बात पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। उन्होंने राहुल के नाराज होने की बात को नकारा भी नहीं है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल की छुट्टी लेने के समय पर सवाल उठाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के वी थॉमस ने भी समय को लेकर ऐतराज जताया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि संसद के बजट सत्र से ठीक पहले छुट्टी देने का यह सही समय नहीं है।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से अनुरोध किया कि वह राहुल की छुट्टी को लेकर चल रही अटकलों पर ध्यान न दें। सुरजेवाला ने कहा कि स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी गई है कि राहुल दो हफ्ते के लिए छुट्टी पर गए है। अब इसमें राजनीति करने की संभावनाए तलाशी जा रही है। दिग्विजय सिंह के बयान पर पार्टी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें