पश्चिम बंगाल में छह बहनों के बीच अजीब प्रेम की एक घटना सामने आई है। छह सगी बहनों ने एक-दूसरे से अलग होने के डर से एक साथ जहर खा लिया जिससे पांच की मौके पर ही मौत हो गई है। जहर खाने वाली एक किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
टीआईओ की रिपोर्ट के अनुसार, मामला पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले का है जहां ओरो गांव की छह सगी बहनों ने सोमवार को एक साथ जहर खा लिया। जहर खाने वाली इन बहनों के बीच बहुत ही प्यार था, ये अक्सर साथ-साथ दिखती थीं।
रिपोर्ट के अनुसार, इन बहनों में से बड़ी बहन सरस्वती की शादी तय हो चुकी थी जो होली बाद ही अगले महीने होनी थी। लेकिन बहनों में प्यार इतना ज्यादा था कि वह एक-दूसरे से अलग होने का डर बर्दास्त नहीं कर पाईं और जहर खा लिया।