फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जसवंत, आडवाणी की तरह अटल को भी निकाल देते मोदी'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर अपने वार और तीखे करते हुए कहा है कि अगर आज अटल बिहारी वाजपेयी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होते तो मोदी उन्हें भी जसवंत सिंह और लालकृष्ण आडवाणी की तरह पार्टी से बाहर कर देते।
विज्ञापन


वोटरों को देश का ‘चौकीदार’ बनाने के अपने बयान के खिलाफ मोदी की टिप्पणी पर राहुल ने कहा कि मोदी देश के कारोबारियों के चौकीदार हैं। उन्होंने पार्टी से वरिष्ठ नेताओं को हटा दिया और अदाणी को ले आए हैं।

राजस्थान के करौली में एक चुनावी रैली में राहुल ने कहा कि मोदी गुजरात के विकास का श्रेय लेते हैं लेकिन राज्य में बदलाव एक आदमी से नहीं आया है। गुजरात की तरक्की में उसके श्रमिकों और किसानों का हाथ है। मोदी देश की चाबी अपने हाथ में लेना चाहते हैं लेकिन गुजरात में क्या हुआ। लोगों ने उन्हें चाबी दी लेकिन वह यहां अदाणी को ले आए।
विज्ञापन

विज्ञापन

'अटल का भी वही हश्र होता'

राहुल ने कहा कि उन्हें गुजरात के सिख किसानों ने बताया कि उनके पूर्वज पाकिस्तान से यहां आए थे। उन्हें मिली बंजर जमीन में उन्होंने कड़ी मेहनत की और इसे उपजाऊ बनाया। अब गुजरात सरकार उन्हें राज्य से बाहर जाने के लिए कह रही है क्योंकि वे बाहरी हैं।

भाजपा में वरिष्ठ नेताओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार हुआ है। आडवाणी और जसवंत को कहा गया गया कि वे बाहरी हैं, पार्टी से बाहर जाएं। अगर अटल सार्वजनिक जीवन में होते तो उनका भी यही हश्र होता।

उन्होंने कहा कि गुजरात में 45,000 एकड़ जमीन यानी बीकानेर के बराबर का इलाका महज 300 करोड़ रुपये में एक उद्योगपति को दे दिया गया। यही है विकास का गुजरात मॉडल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें