फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडगे के बाद राहुल गांधी ने भी सुषमा से पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी को क्वात्रोची मामले में सोनिया से सवाल पूछने की सलाह देने के बाद राहुल ने सुषमा पर पलटवार किया है। राहुल ने एक बार फिर से सुषमा से पूछा की वो बताएं की उन्हें ललिलगेट मामले में कितना पैसा मिला।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा की वह सुषमा जी से नाराज नहीं हैं लेकिन वह बताए की क्या उन्होंने ललित मोदी के बारे में पीएम मोदी को बताया था।

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश की जनता से कालाधन वापस लाने का वादा किया था। वो देश की जनता को बताएं की वो 15 लाख रुपये कहां गए।
विज्ञापन

छुपकर मदद करने की जरुरत क्यों?

राहुल गांधी ने कहा कि सुषमा जी पहली ऐसी मानवतावादी महिला हैं जो छुपकर मदद करती हैं। आखिर ऐसा क्या था कि उन्हें छुपकर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

राहुल ने कहा मोदी ने कहा था कि न खाउंगा ना खाने दूंगा लेकिन यहां तो कुछ और ही हो रहा है। कालाधन के नाम पर अबतक कुछ नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए कि आखिर अबतक वो कालाधन लाने में क्यों असफल रहे।

देश की जनता आपसे जवाब मांग रही है और मोदी को जवाब देने के लिए सदन में आना चाहिए लेकिन पीएम में सदन का सामना करने की हिम्मत नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें